खेल-कूदनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

घोड़ा कटोरा और विश्व शांति स्तूप पहुंची ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 को खास बनाने के लिए राजगीर के प्रसिद्ध स्थलों घोड़ा कटोरा और विश्व शांति स्तूप में ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। जिसने स्थानीय लोगों और पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। यहां हीरो एशिया कप 2025 का भव्य आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर में होने जा रहा है। 

राजगीर अब न केवल अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत के लिए जाना जाता है, बल्कि अब एक उभरते हुए खेल केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल परिसर राजगीर इस आयोजन का मुख्य मंच होगा। यह परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के लिए उपयुक्त माना जाता है। हीरो एशिया कप जैसे बड़े आयोजन से न केवल राजगीर को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस बार के हीरो एशिया कप में कुल 8 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत, चीन ,जापान , चीन ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया ,कजाखस्तान, बांग्लादेश शामिल हैं।

ये टीमें 10 दिनों तक कड़े मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय हॉकी टीम, जो हाल के वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है, इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

हीरो एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले राजगीर के प्रमुख स्थलों पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा घोड़ा कटोरा झील और विश्व शांति स्तूप जैसे प्रतिष्ठित स्थानों से होकर गुजरी, जहां हजारों लोग इस चमचमाती ट्रॉफी को देखने के लिए उमड़े। इस कार्यक्रम ने न केवल टूर्नामेंट के प्रति उत्साह बढ़ाया, बल्कि राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता और शांति के संदेश को भी दुनिया तक पहुंचाया।

हीरो एशिया कप 2025 के आयोजकों ने प्रशंसकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। स्टेडियम में बैठने की सुविधा, लाइव स्क्रीन और खानपान की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनलों पर किया जाएगा। ताकि दुनिया भर के हॉकी प्रेमी इस रोमांच का हिस्सा बन सकें।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.