एकंगरसरायअपराधनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगहिलसा

एकंगरसराय में दो लूट कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में 15 अगस्त 2025 को हुए दो सनसनीखेज लूट कांडों के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के बल पर अपराधियों को धर दबोचा गया।

हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है कि बीते 15 अगस्त की दोपहर करीब 15:30 बजे धुरगांव रोड, अतरामचक मोड़ के पास निरंजन कुमार के साथ हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल और 500 रुपये नकद छीन लिए गए।

उसी दिन संध्या करीब 17:00 बजे एक अन्य घटना में रामउचित कुमार, जो एकंगरसराय में पढ़ाई के बाद अपने घर लौट रहे थे, उनके साथ राम बाटिका मैरेज हॉल के पास हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल छीन लिया गया।

दोनों पीड़ितों ने एकंगरसराय थाने में लिखित शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 194/25 और 195/25 दर्ज किए गए।

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पाया कि दोनों लूट कांडों में अपराधियों की कार्यशैली समान थी और यह एक ही गिरोह का काम था। अनुसंधान के दौरान चंडी थाना पुलिस को 16 अगस्त 2025 को रेहटीपर के पास गश्त के दौरान दो संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियार और चोरी के मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों में से एक निरज कुमार उर्फ डब्लू (पिता नरेंद्र प्रसाद उर्फ बुलेट यादव, निवासी भातु बिगहा, थाना थरथरी, जिला नालंदा) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने सहयोगी दीपन कुमार (पिता अजीत कुमार, निवासी गबरापर, थाना हिलसा, जिला नालंदा) और एक अन्य साथी के साथ मिलकर एकंगरसराय में इन लूट कांडों को अंजाम दिया था।

अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए 25 अगस्त  की रात को एकंगरसराय पुलिस ने दीपन कुमार को उसके घर से लूटे गए मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया। दीपन कुमार ने भी पूछताछ में दोनों लूट कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इस सफल ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ओमकिशोर सिंह एवं एकंगरसराय थाना के रिजर्व गार्ड एवं चालक थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.