मुखिया समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई रोड़ेबाजी-फायरिंग, कई चोटिल

नालंदा दर्पण डेस्क। हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा ओपी क्षेत्र के सागरपर गांव में शनिवार को दो मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई।

दोनों ओर से रोड़ेबाजी व गोलीबारी की गई। जिससे गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। भिड़ंत की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंच गई।

कोलावां पंचायत का मुखिया पद महिला आरक्षित सीट है। इस पद के लिए सागरपर गांव से एक ही समुदाय की दो प्रत्याशी हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों की मानें तो एक पक्ष द्वारा धमकी दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष के समर्थक आमने सामने होकर रोड़ेबाजी करते हुए गोलीबारी करने लगे।

चेरो-नगरनौसा मार्ग इसी गांव से होकर गुजरा है। उक्त मार्ग पर वाहनों की आवागमन बाधित हो गया।

विषाक्त बारात भोज खाने से दर्जनों बीमार, दूल्हा अकेले शादी जाकर रचाई

तेल्हाड़ा में ट्रैक्टर से कुचलकर घोसी के युवक की मौत, दनियावां में इसलामपुर की महिला की मौत

तेलमर थाना पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चौकीदार का सर फटा, 4 गिरफ्तार

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 6 माह पहले भतीजे की पीट-पीट कर दी थी हत्या

उल्लेखनीयः गाँव नहीं, एक आदर्श सांझा परिवार है चंडी का योगिया

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!