राजगीर

राजगीर सीआरपीएफ कैम्प में कांस्टेबल की असमायिक मौत से शोक की लहर

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर सीआरपीएफ कैम्प में बुधवार को डयूटी के दौरान एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

मृतक उड़ीसा के पूरा जिला निवासी 35 वर्षीय अनिल रंजन है। कांस्टेबल की असमायिक मौत से कैम्प के अधिकारियों-कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी।

कैम्प के अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल राजगीर में किराया पर रहते थे। सुबह ड्यूटी पर आने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद कैम्प अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम उनकी मौत हो गयी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।

राजगीरः भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद का संघर्ष रंग लाया, जल्द निखरेगा प्राचीन धरोहर सिद्धनाथ मंदिर का सौन्दर्य

राजगीर में पदस्थ कार्य. अभियंता के ठिकानों पर विशेष निगरानी टीम की छापामारी जारी

पर्यटक हमारी पूंजी है, उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा धर्म : डॉ. अमित कुमार

चोरों ने आभूषण दुकान से  25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उड़ाए

मुख्यमंत्री के गृह जिला में ठीक गणतंत्र दिवस की पूर्व रात्रि संविधान निर्माता डॉ. अंबेदकर की प्रतिमा चुराई

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker