
बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड-अंचल परिसर जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई कर दी गई। जहां नीम, सिमल सहित बेर के कई पेड़ों की कटाई की गई है। बिना किसी के अनुमति के पेड़ों को काटा गया। यह लोगों में चर्चा का विषय बना है। और लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि किसी भी हरे पेड़ को काटने के लिए राजस्व विभाग और वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है।
बिना अनुमति के पेड़ काटना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं कांटे गये हरे पेड़ों को टुकड़ों में बांटकर टोटो व ठेले से ढुलाई कर ली गई।हैरानी की बात यह है कि इस मामले में जिम्मेदार विभाग भी अनभिज्ञता जता रहे हैं, जिससे पूरे प्रकरण पर संदेह और गहरा गया है।
अंचलाधिकारी सौरभ कुमार से इस संबंध में जब बातचीत की गई तो उन्होंने टालमटोल की नीति अपनाते हुए व पल्ला झाड़ते हुए बताया कि उन्हें इस कटाई की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अब सवाल उठता है कि क्या जांच हो पाएगा या मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाएगा।





