खेल-कूदनालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024: राजगीर में हॉकी का महामुकाबला, शेड्यूल जारी

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 11 नवंबर से शुरू होने वाली महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष छह टीमें आपस में भिड़ेंगी।

पहला मुकाबला जापान और दक्षिण कोरिया के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा। जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी और इनमें से चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 नवंबर को खेला जाएगा। जिसमें शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी।

भारत का पहला मुकाबला मलेशिया से गत विजेता के रूप में करेगा शुरुआतः भारत इस टूर्नामेंट में गत विजेता के रूप में उतरेगा। पिछले साल रांची में आयोजित हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

इस बार भारतीय टीम का पहला मुकाबला 11 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ होगा। यह मैच रात 7:30 बजे खेला जाएगा। पूरे लीग स्टेज में भारत के सभी मुकाबले इसी समय पर होंगे।

चीन बनी सबसे बड़ी चुनौतीः टूर्नामेंट में एशियाई खेलों 2023 की स्वर्ण पदक विजेता चीन की टीम सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। विश्व रैंकिंग में चीन छठे स्थान पर है। जबकि भारत इस समय नौवें स्थान पर है। इसके अलावा अन्य टीमें भी मजबूत प्रतिद्वंदी हैं। जिनमें जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं।

मैच शेड्यूल: रोमांचक मुकाबलों की होगी भरमारः 11 से 20 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हर दिन रोमांचक मुकाबले होंगे। 11 नवंबर को जापान और दक्षिण कोरिया का पहला मुकाबला होगा। उसके बाद चीन और थाईलैंड आमने-सामने होंगे और अंत में भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। लीग स्टेज में हर टीम का सामना एक-दूसरे से होगा, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें तय होंगी।

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 11 नवंबर: जापान बनाम दक्षिण कोरिया (दोपहर 12:00), चीन बनाम थाईलैंड (शाम 5:15), भारत बनाम मलेशिया (रात 7:30)।
  • 12 नवंबर: थाईलैंड बनाम जापान, चीन बनाम मलेशिया, भारत बनाम दक्षिण कोरिया।
  • 14 नवंबर: दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया, जापान बनाम चीन, भारत बनाम थाईलैंड।
  • 16 नवंबर: मलेशिया बनाम जापान, दक्षिण कोरिया बनाम थाईलैंड, भारत बनाम चीन।
  • 17-19 नवंबर: प्लेसमेंट मुकाबले, सेमीफाइनल मुकाबले।
  • 20 नवंबर: कांस्य पदक मैच (शाम 5:00), फाइनल मैच (रात 7:30)।

राजगीर में हॉकी का महासंग्रामः राजगीर जो अपने प्राचीन इतिहास और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। वह  इस बार महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट के दौरान हॉकी प्रेमियों को यहां एशिया की बेहतरीन महिला हॉकी टीमों के बीच रोमांचक और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

आखिरी दिन का फाइनल और पदक मुकाबलाः 20 नवंबर को फाइनल मैच के साथ ही कांस्य पदक मुकाबला भी खेला जाएगा। शाम 5 बजे कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा और इसके बाद रात 7:30 बजे टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा, जिसमें एशिया की शीर्ष दो टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत अपने खिताब का बचाव कर पाएगा या चीन और जापान जैसी शीर्ष टीमें उसे चुनौती देंगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार