वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: राजगीर में मैच का घर बैठे ऐसे पाएं मुफ्त पास

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के प्रति दर्शकों में खासा उत्साह हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट को देखने के लिए न केवल देशभर से, बल्कि कई अन्य देशों से भी हॉकी प्रेमी राजगीर पहुंचेंगे। हालांकि इस बार दर्शकों को टिकट खरीदने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि आयोजकों ने घर बैठे ही मुफ्त पास प्राप्त करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई हैं।

मैच के दौरान भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए, एक खास एप “टिकटजिनी” (Ticketgenie) विकसित किया गया हैं। इसके जरिए दर्शक आसानी से पास प्राप्त कर सकते हैं। पास हासिल करने की प्रक्रिया बेहद सरल हैं- सबसे पहले टिकटजिनी एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद दर्शकों के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजा जाएगा। यह क्यूआर कोड स्टेडियम के गेट पर स्कैन करने के बाद एंट्री मिलेगी।

स्टेडियम में सीमित सीटों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ‘पहले आओ, पहले बैठो’ की व्यवस्था की गई हैं। इससे पहले पहुंचने वाले दर्शक अपनी पसंद की सीट पर बैठ सकेंगे। एक व्यक्ति के लिए एक पास जारी किया जाएगा और तीन साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी अलग से पास अनिवार्य होगा।

पास वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक व्यक्ति को केवल दो पास ही बुक करने की अनुमति दी गई हैं। ताकि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचा जा सके। यह फैसला इसलिए लिया गया हैं। ताकि सभी दर्शकों को मैच देखने का मौका मिल सके और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचा जा सके।

टूर्नामेंट के आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया हैं कि हॉकी प्रेमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस एप के जरिए लोग अपने मोबाइल फोन से ही पास प्राप्त कर सकते हैं। जिससे टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के साथ-साथ अन्य एशियाई देशों की टीमें हिस्सा लेंगी और इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में अपने देश की टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद हैं। राजगीर का यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन न केवल खेलप्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव होगा, बल्कि शहर की पर्यटन और सांस्कृतिक छवि को भी मजबूती प्रदान करेगा।

राजगीर में इस बार का हॉकी महोत्सव तकनीकी और खेल सुविधाओं के संगम का अद्वितीय उदाहरण बनने जा रहा हैं। यहां डिजिटल तकनीक ने खेल प्रेमियों को और भी करीब ला दिया हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker