Women’s Kabaddi World Cup 2025: राजगीर में भिड़ेगी इन 14 देशों की टीमें

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण संवाददाता)। बिहार के राजगीर में पहली बार आयोजित होने जा रहा महिला कबड्डी विश्व कप 2025 (Women’s Kabaddi World Cup 2025) खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक पल लेकर आ रहा है। 1 जून से 10 जून 2025 तक राजगीर के राज्य खेल अकादमी परिसर में होने वाले इस टूर्नामेंट में 14 देशों की टीमें अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। भारत, ईरान, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, हॉलैंड, जापान, पोलैंड, अर्जेंटीना, हंगरी, जर्मनी, केन्या, युगांडा और दक्षिण कोरिया की टीमें इस विश्व कप में हिस्सा लेंगी।

इस महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में दर्शकों के लिए सभी मैच निशुल्क होंगे। हालांकि स्टेडियम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से टिकट पास प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिन दर्शकों को पास नहीं मिल पाएगा। उनके लिए आयोजकों ने स्टेडियम के बाहर बड़े स्क्रीन पर मैच देखने की शानदार व्यवस्था की है।

बिहार सरकार भी इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खिलाड़ियों के लिए आने-जाने, ठहरने, भोजन और अन्य सभी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। टूर्नामेंट के दौरान सभी प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

इस मेगा इवेंट के आयोजन के लिए एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। फेडरेशन के महासचिव जितेन्द्र प्राणसिंह ठाकुर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस समझौते पर अपने हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत और बिहार कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार विजय भी उपस्थित थे।

समझौता समारोह में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनाली विष्णु और उप-कप्तान पुष्पा राणा भी शामिल हुईं। दोनों खिलाड़ियों ने इस आयोजन को बिहार और भारतीय कबड्डी के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि बिहार में पहली बार महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन होना हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी की बात है। यह टूर्नामेंट न केवल कबड्डी को बढ़ावा देगा, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक और खेल विरासत को भी विश्व पटल पर उजागर करेगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसे विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker