अज्ञात वाहन के चपेट से युवक की मौत, चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग पर आगजनी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आंनद बिहार होटल के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जिसकी पहचान नगरनौसा निवासी स्वर्गीय ललु यादव के 26 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई।

इधर हादसा से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजा राशि के मांग को लेकर नगरनौसा बस स्टैंड के पास चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और बीच सड़क शव को रखकर आगजनी भी की।

इधर सड़क पर हंगामा की सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार, बीडीओ प्रेम राज एवं थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह पुलिस बल के साथ जामस्थल पहुंचे और सड़क पर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर परिवारिक लाभ के तहत 20  हजार रुपए एवं कबीर अंत्येष्टि के तहत पंचायत के मुखिया द्वारा 3 हजार रुपए नगद उपलब्ध कराया। तब जाकर सड़क जाम खत्म हुआ।

इसके बाद नगरनौसा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। करीब आधा घंटे तक सड़क जाम रहा जिससे मुख्य मार्ग पर यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z2z1B6oNsC0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HZFfp6vDVlk[/embedyt]

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Exit mobile version