नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचारस्वास्थ्य

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में 22 लाख रुपए की लिफ्ट सेवा उद्घाटन के 3 माह बाद ही फेल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ अवस्थित सदर अस्पताल में विगत 28 मई को ही करीब 22 लाख की लागत से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और एमएलसी रीना यादव के द्वारा लिफ्ट सेवा का उद्घाटन हुआ था।

बिहारशरीफ सदर अस्पतालखबरों के मुताबिक बीते 3 महीने के अंदर लिफ्ट कई बार तकनीकी खामियों के कारण बंद रहा।  सिजेरियन के मरीजों के सुविधा को लेकर इस लिफ्ट की काफी आवश्यकता थी, इसी को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया गया था।

कुछ दिन पूर्व ही बरसात का पानी लिफ्ट के अंदर और बाहर टपक रहा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने लिफ्ट को बंद कर दिया नहीं तो किसी अनहोनी की आशंका से परहेज नहीं किया जा सकता था।

आए दिन लिफ्ट में मरीज व उनके परिजन तकनीकी खामियों के कारण फंस जाते हैं। यह भी एक कारण है कि अब मरीज व उनके परिजन इससे किनारा कर रहे हैं। पिछले 2 दिनों से सदर अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा बंद पड़ी है।

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के अनुशंसा पर 22 लाख रुपए की लागत से कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बिहार शरीफ के द्वारा इसे बनाया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »