अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न मामलों में 6 लोग गिरफ्तार

बिहार शरीफ (रंजीत कुमार)। नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने विभिन्न मामले में एक किशोर समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नालंदा की पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने पावापुरी ग्लोबल स्कूल के समीप से हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार यह आरोपी पावापुरी सहायक थाना एरिया के पुरी गांव का रहने वाला गोपाल कुमार है। उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसी प्रकार विभिन्न कांडों के भी फरार आरोपी की गिरफतारी के लिये निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

धोखाधड़ी एवं ठगी के मामले में सारे थाना पुलिस ने एक आरोपी को गोवाचक गांव से किया गिरफ्तारः नालंदा की सारे थाना पुलिस ने धोखाधड़ी एवं ठगी के मामले में एक आरोपी को गोवाचक गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

सारे थानाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुबोध कुमार है जो कि सरमेरा थाना के गोवाचक गांव का रहने वाला है।

इस गिरफ्तार आरोपी सुबोध कुमार के विरूद सारे थाना में धोखाधड़ी एवं ठगी जबकि सरमेरा थाना मे आर्म्स एक्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार इस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शराब की जाम छलकाते पिता-पुत्र धराएः बिहार में पूर्णरूपेण शराबबंदी कानून लागू है। शराब पीते, बेचते एवं भंडारण करते लोग पकड़े जा रहे हैं। संबंधित थाना पुलिस ऐसे लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज रही है। लेकिन शराबबंदी कानून की कार्रवाई के खौफ से लोग बेखौफ है।

ताजा मामला कतरीसराय थाना के कतरीडीह गांव से जुड़ा है। यहां गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कतरीसराय थाना पुलिस ने शराब की जाम छलकाते पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार कतरीडीह गांव निवासी महेंद्र राउत एवं मोनू राउत है जो कि रिश्ते में एक दूसरे के पिता पुत्र है। मेडिकल जांच में इन दोनों पिता पुत्र दवारा अलकोहल सेवन की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मारपीट एवं फायरिंग मामले में छह माह से फरार एक आरोपी जिराइनपुरी गांव से गिरफ्तारः नालंदा की सारे थाना पुलिस ने मारपीट एवं फायरिंग मामले में छह माह से फरार एक आरोपी को जिराइनुपरी गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

सारे थानाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि यह कारवाई मिली गुप्त सूचना के आधा पर की गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार यह आरोपी सारे थाना एरिया के मानपुर गांव का रहने वाला विक्की यादव है जो कि छह माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तार इस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि थाना के विभिन्न कांडों में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

नानंद रोड स्थित किराये के मकान से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ एक किशोर को किया निरूद्धः पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने थाना एरिया के नानंद रोड स्थित किराये के मकान से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ एक किशोर को निरूद् किया है।

इस संबंध में पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है। निरूद किशोर सिलाव थाना के एक गांव का निवासी है जो कि नानंद रोड स्थित एक मकान में किराये लेकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि निरूद किशोर को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिये आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »