नूरसराय CO और 2 राजस्वकर्मी समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के नूरसराय अंचल क्षेत्र में ज़मीन विवाद के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नूरसराय के अंचलाधिकारी (CO) प्रभाकर कुमार पटेल, राजस्व कर्मचारी महताब हाशमी और सुशील कुमार निराला समेत सात लोगों पर अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने गलत कागजात के आधार पर जमीन की दाखिल-खारिज करवाई है।

यह मामला बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप की अदालत में दर्ज किया गया है। मारहरा गांव निवासी अजीत कुमार का आरोप है कि उन्होंने अपने परिजनों के नाम से डोइया कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड का 560 शेयर 56.60 हजार रुपए में खरीदा था। उस समय कोल्ड स्टोरेज के मालिक और मैनेजिंग डायरेक्टर राघो महतो जीवित थे।लेकिन उनकी मृत्यु 1999 में हो गई।

अजीत का दावा है कि राघो महतो की मृत्यु के बाद उनकी दोनों पुत्रियों ने फर्जी कागजात तैयार कर कोल्ड स्टोरेज की जमीन अपने नाम करवा ली। इस धोखाधड़ी में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और राजस्व कर्मचारी भी शामिल थे। जिन्होंने कागजातों की वैधता की जांच किए बिना दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कर दी।

इस गंभीर आरोपों के आधार पर न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े करती है और ज़मीन के विवादों में भ्रष्टाचार की संभावनाओं को उजागर करती है। अब यह देखना होगा कि न्यायालय इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है और दोषियों को कब तक सज़ा मिल पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार