Thursday, January 15, 2026
अन्य

    नालंदा हॉर्टीकल्चर कॉलेज के 26 छात्र बने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा हॉर्टीकल्चर कॉलेज नूरसराय के 26 छात्रों का चयन प्रखंड हॉर्टीकल्चर ऑफिसर के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से अन्य छात्रों में भी उत्साह और उम्मीद की एक नई किरण जगी है।

    करीब एक वर्ष पूर्व कृषि विभाग द्वारा प्रखंड कृषि ऑफिसर की जनरल बहाली में हॉर्टीकल्चर के छात्रों को शामिल नहीं किया गया था। उससे नाराज छात्रों ने सरकार, संबंधित विभागों, विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लंबे संघर्ष और मांगों के बाद अब इन छात्रों को प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंधीर कुमार सहित कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार, डॉ. सरदार सुनील सिंह, डॉ. दिव्या तिवारी, डॉ. सीएस आजाद, डॉ. राजीव पद्मभूषण, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. संतोष कुमार चौधरी, नेहा कुमारी और ध्याना नंदा सहित अन्य शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।

    प्राचार्य डॉ. रंधीर कुमार ने कहा कि इन छात्रों की नियुक्ति से विभिन्न क्षेत्रों में उद्यानिकी विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। नए पदाधिकारियों का मुख्य कार्य विभिन्न उद्यान योजनाओं का प्रबंधन और किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करना होगा।

    कॉलेज के पीआरओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि नालंदा हॉर्टीकल्चर कॉलेज पिछले 18 वर्षों से स्नातकों को प्रशिक्षण देकर इस क्षेत्र में योगदान दे रहा है। नवनियुक्त अधिकारी अब किसानों के साथ मिलकर उद्यानिकी के विकास में सहायता करेंगे।

    प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पद पर जिन छात्रों का चयन हुआ है, उनमें 2015-16 बैच के माया प्रिया, सुबेश कुमार, पीयूष कुमार। 2016-17 बैच के गणेश कुमार, विकास कुमार, सुमन कुमार, इमरान आरजू, प्रसून गुंजन, सौरभ कुमार। 2017-18 बैच के रमेश कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार रवि, ऋषिकांत चौधरी, आलोक कुमार, निधि, प्रियंका, विवेक कुमार। 2018-19 बैच के सत्या रानी, अविनाश कुमार, साक्षी, रंजू कुमारी, सबीहा नाज। 2019-20 बैचके निरंजन, प्रियांशु कुमार चौधरी, अंशु, अविनाश चंद्रा, भावना भूषण शामिल हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future