छुट्टी बाद छात्राओं से बनवाया चिकन, शौचालय में किया कैद, हंगामा बाद छोड़ा

नालंदा दर्पण डेस्क। एक सरकारी स्कूल में हुई इस शर्मनाक घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छुट्टी बाद छात्राओं को घर न लौटने देने, उससे चिकन बनवाने और फिर शौचालय में बंद करने जैसी घटनाएं न केवल अमानवीय हैं बल्कि सुरक्षा और नैतिकता के प्रति लापरवाही को भी दर्शाती हैं।

दरअसल समस्तीपुर जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय उजान में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिसने पूरे क्षेत्र और शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा दिया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और चार अन्य शिक्षकों ने पठन-पाठन समाप्ति के बाद प्लस टू की छात्राओं से चिकन पकवाया। छात्राओं के देर शाम तक घर न लौटने पर अभिभावकों ने विद्यालय में पहुंचकर खोजबीन की और स्थिति का खुलासा हुआ।

अभिभावकों ने बताया कि जब वे विद्यालय पहुंचे तो कुछ छोटे बच्चों ने जानकारी दी कि छात्राओं को शौचालय रूम में बंद किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शौचालय से छात्राओं को बाहर निकाला और शिक्षकों से इस संबंध में जवाब तलब किया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात तक विद्यालय परिसर में हंगामा किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को घटना की जानकारी दी गई। बीईओ के हस्तक्षेप के बाद शिक्षकों को अस्थायी रूप से छोड़ दिया गया।

वहीं ग्रामीणों और अभिभावकों की एक बैठक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। जिसमें दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बीईओ ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यालय में ताला बंद कर दिया जाएगा। बीईओ घटना की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है और जल्द ही दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker