नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरसमस्यासिलाव

सिलाव नगर पंचायत में डिलक्स शौचालय स्नान घर को उद्घाटन का इंतजार

सिलाव (राजेश गौतम)। सिलाव नगर पंचायत ने सिलाव बाईपास पर डिलक्स सार्वजनिक शौचालय एवं स्नान घर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है और अब केवल उद्घाटन का इंतजार है। सिलाव बाईपास और बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय और पेशाब घर की मांग समाज सेवियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। यह मांग काफी अहम थी, क्योंकि ग्राम पंचायतों में ऐसी सुविधाएं घर-घर तक पहुंचाई जा चुकी हैं।

सिलाव बाजार एक प्रमुख दस कोसी बाजार है। पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। यह स्थान अंतर्राष्ट्रीय मिठाई खाजा और पर्यटक नगरी राजगीर, पावापुरी, नालंदा, बोधगया जाने वाले मार्ग पर स्थित है। इस कारण यहां की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। समाज सेवियों ने इस क्षेत्र में शौचालय और पेशाब घर की मांग के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया। लेकिन इन सुविधाओं के लिए जन संघर्ष करना एक शर्मनाक स्थिति थी।

सिलाव नगर पंचायत में लंबे समय से सभ्य समाज का कब्जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली न केवल सीमित रही, बल्कि नगर क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का विकास भी ठप रहा। सिलाव बाईपास पर कभी भी नगर के नेताओं की पहुंच मंत्रीमंडल तक रही। लेकिन वे सिलाव को उसकी पहचान दिलाने में नाकाम रहे। इसके पीछे की वास्तविकता समाज ही बेहतर जानता है।

हालांकि इस बार नगर पंचायत का चुनाव एक नए स्तर पर हुआ और नगरवासियों ने श्रीमती जयलक्ष्मी पर भरोसा और विश्वास जताया। जयलक्ष्मी देवी के अध्यक्ष पद पर आने के बाद नगर में कई विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। इनकी अध्यक्षता में डीलक्स शौचालय का निर्माण हुआ है। जिसका लाभ न केवल सिलाव वासियों को बल्कि देशी और विदेशी पर्यटकों को भी मिलेगा।

श्रीमती जयलक्ष्मी ने समाज सेवियों और पत्रकारों के साथ मिलकर यह साझा किया है कि उनके कार्यकाल में नगर के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान किया जाएगा। इनका लक्ष्य है कि नगर में कॉलेज, पार्क, ठंडा पेय जल, पेशाब घर, पार्किंग, स्टैंड जैसी समस्याओं का समाधान हो सके। इसके अलावा उन्होंने नगर में आवास के नाम पर कमीशनखोरी को पूरी तरह बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है।

उनका मानना है कि जहां भी विकास कार्य हो रहा है, वहां काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना है कि यदि कहीं भी काम में कमी दिखाई दे तो नगरवासियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। ताकि तत्काल कार्यवाही की जा सके।

अब नगरवासियों को यह देखना है कि क्या श्रीमती जयलक्ष्मी अपने कार्यकाल के अंत तक सिलाव को उसकी पहचान दिलाने में सफल हो पाती हैं या फिर यह विकास के प्रयास भी पिछली सरकारों की तरह जंजीरों में बंधकर रह जाएंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा