नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद शांत कराने गई पुलिस दल पर हमला

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। पावापुरी ओपी क्षेत्र के सकचीसराय गांव में शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

Attack on the police team that went to pacify the dispute arising out of the love affair 2खबरों के मुताबिक, पावापुरी ओपी क्षेत्र के सकचीसराय गांव निवासी 19 वर्षीया अंशु और 22 वर्षीय जीतन के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति से आते है। ऐसे में प्रेमी युगल 2 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। जिसके बाद परिवार वाले दोनों के खोजबीन में जुटे थे।

इसी बीच शुक्रवार को प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर शादी का एक पोस्ट डाला गया। इसके बाद लड़की के घर वाले उग्र हो गए और आसपास के लोगों के साथ मिलकर गांव में ही लड़के के घर में जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इस बात की सूचना मिलते ही जब पुलिस गांव पहुंची और आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया तो वे उग्र हो गए। लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी।

वहीं, कम पुलिस बल के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद पांच थानों की पुलिस बुलाई गई और उपद्रवियों को पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी गई।

इधर, मामले को लेकर पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया है। वहीं रोड़े बाजी करने वाले उपद्रवियों को पुलिस चिह्नित कर कार्यवाही में जुट गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »