नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

नालंदा डेयरी के समीप ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जब तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के नालंदा डेयरी के समीप घटी है। मृतक पावापुरी ओपी के कायमपुर निवासी स्व इंद्रदेव चौधरी का पुत्र महेश चौधरी है।

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि गांव में किराना का दुकान चलाते हैं. उसी का सामान खरीदकर बाज़ार समिति से घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान ट्रक ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौक़े पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

थानाध्यक्ष एसके जयसवाल ने बताया कि ट्रक को जप्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।