Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    बेन में लू लगने से एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत

    बेन (रामावतार)। प्रचंड गर्मी और लू ने कहर मचा दिया है। जिसके कारण दो दिनों में तीन लोगों की मौत की खबर है। हालांकि लू से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    सोमवार को भी लू से दो लोगों की मौत हो जानें की खबर है। जबकि एक युवक की मौत एक दिन पूर्व होने की सूचना है। अधिकांश मौतों में लू का कारण बताया गया है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के महाबिगहा निवासी मिथलेश प्रसाद (45 वर्ष) एवं रन्नुविगहा निवासी अर्जुन पाण्डेय पिता राजेश्वर पाण्डेय (61 वर्ष) की मृत्यु लू से हो जानें की खबर मिली। वहीं एक दिन पूर्व सौरे गांव निवासी रामप्रीत मिस्त्री का पुत्र चिन्टु कुमार (22 वर्ष ) की मृत्यु लू लगने के कारण हो जानें की बात सामने आई है।

    पीड़ित के परिजनों ने बताया कि तेज बुखार शिकायत होने पर चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक द्वारा लू लगने की बात बताई गई। चिकित्सकों द्वारा बचाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन दम तोड़ दिया।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    error: Content is protected !!