अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

हिलसा से बेन अस्पताल में योगदान करने आए लैब टेक्नीशियन की पल्सर हुई चोरी

बेन (रामावतार)। मंगलवार को बेन अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर योगदान करने आए एक कर्मी की बाईक चोरों द्वारा चोरी कर लेने की घटना का अंजाम दिया गया है।

बाईक चोरी होने के बाद कर्मी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है और इस घटना की जानकारी बेन थाना को दी है।

बताया जाता है कि हिलसा अस्पताल से मंगलवार को करीब डेढ़ बजे दिन में बेन अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर राकेश रंजन योगदान करने आए थे। परिसर स्थित वृक्ष के नीचे बाईक खड़ी कर अस्पताल अंदर योगदान करने गए।

योगदान पश्चात अस्पताल से बाहर आने पर मोटरसाइकिल BR 01 DP 3604 स्पलेंडर प्लस गायब पाया गया। जबकि अस्पताल में एक साथ कई सुरक्षा कर्मी की तैनाती के बाद भी हो रही बाईक की चोरी व वारदात पर सवाल खड़ा कर रहा है।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »