मुहर्रम के शांतिपूर्ण समापन को लेकर डीएम और एसपी ने किया मीडिया के साथ संवाद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)।  नालंदा जिला में मुहर्रम के शांतिपूर्ण समापन के उपरांत आज जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने मीडिया को संबोधित किया।

बताया गया कि जिले में 113 आयोजकों द्वारा मुहर्रम के जुलूस के लिए लाइसेंस लिया गया था। सभी आयोजकों द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जो अत्यंत सराहनीय है। इन सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन सभी आयोजकों को अलग से सम्मानित भी किया जाएगा।

विगत मार्च में रामनवमी जुलूस के क्रम में बिहारशरीफ शहर में हुई हिंसक घटना के पीड़ितों को मुआवजे के भुगतान को लेकर कुछ अफवाह जनक बातें संज्ञान में आ रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटना के पीड़ित 77 व्यक्तियों को नियमानुसार मुआवजे का भुगतान किया गया है। इनमें से अधिकांश लोगों को मई माह में ही मुआवजे का भुगतान किया गया था।

इस घटना के संदर्भ में की गई कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अब तक 166 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »