अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      नालंदा की नवविवाहिता ने सूरत में पी ली टॉयलेट में रखा हार्पिक, मौत, मायके वालों का आरोप- गला दबाकर की गई हत्या

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के वेना थाना अन्तर्गत देवबीघा गांव में आज शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव गुजरात के सूरत से ससुराल लाया गया। मायके वाले ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका की पहचान अजीत पासवान की 20 वर्षीय पत्नी सिंकी देवी के रूप में हुई है।

      खबरों के मुताबिक, नवविवाहिता अपने घर आने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर कुछ दिनों से उसका उसके पति से अनबन चल रही थी। 25 जुलाई को पति के साथ झगड़ा हुआ, उसके बाद महिला ने टॉयलेट में रखे हार्पिक को पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

      इसके बाद दाह संस्कार को लेकर ससुराल वाले शव को लेकर गांव पहुंचे। जहां ससुराल पक्ष और मायके वालों के बीच नोक-झोंक हो गई। मायके वाले हत्या जबकि ससुराल वाले आत्महत्या की बात बता रहे हैं।

      कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं, मृतका के मायके वाले ससुराल पक्ष पर गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, शादी के बाद दो महीने पहले ही पूरा परिवार सूरत में बस गया था।

      मृतका के पिता मिथिलेश पासवान ने बताया कि उसकी बेटी सिंकी की शादी देव विगहा गांव के रहने वाले अजीत पासवान के साथ हुई थी। इसके बाद पूरे परिवार के साथ सूरत काम के लिए बस गए। शादी के बाद सिंकी देवी भी सूरत में रह रही थी।

      वेना थानाध्यक्ष जय किशुन ने बताया कि 25 जुलाई को महिला ने पति से झगड़े के बाद टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। उस वजह से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूरत में अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!