नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

टॉप 10 सूची में शामिल एक अपराधकर्मी को हरनौत बाजार से पकड़ कर भेजा जेल

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर हरनौत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरनौत बाजार से नालंदा जिले के टॉप 10 सूची में शामिल एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया है।

वहीं इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि नए साल को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। वही आज जिले के 10 टॉप सूची में शामिल अपराधी को हरनौत थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए हरनौत बाजार से गिरफ्तार किया गया। अपराध कमी की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के पोरइ गांव के निवासी डिकेश महतो के पुत्र प्रमोद कुमार के रुप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्रमोद कुमार दीपनगर, कल्याण बीघा ओपी,सोहसराय एवं हरनौत थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने सहित अन्य कांडों में पिछले कई महीनो से फरार चल रहे थे।

वहीं थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जिले के टॉप 10 अपराध कर्मी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। जिन्हें आज हरनौत थाना पुलिस एवं अन्य थाना पुलिस टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »