नगरनौसाअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसा में युवक की गोली मारकर हत्या, 5 थानों की पुलिस तैनात, तनावपूर्ण शांति

हत्या के पीछे किन कारणों ने भूमिका निभाई, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन सूत्रों के अनुसार मृतक का कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

A youth was shot dead in Nagarnausa, police from 5 police stations deployed, tense peace
A youth was shot dead in Nagarnausa, police from 5 police stations deployed, tense peace

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र शुक्रवार की रात गोलियों की गूंज से दहल उठा, जब अज्ञात अपराधियों ने स्टेशनरी दुकानदार कुंदन कुमार उर्फ कैलू (26 वर्ष) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना नगरनौसा के सेवरी माता मंदिर के पास घटित हुई, जहां मृतक अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। अचानक हुई गोलीबारी में कुंदन को सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक कुंदन ढिबरापर मोहल्ला गांव का निवासी था और स्थानीय स्तर पर एक लोकप्रिय स्टेशनरी दुकान चलाता था। इस जघन्य हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। भीड़ में आक्रोश साफ देखा जा सकता था।

नगरनौसा थाना प्रभारी पंकज कुमार पवन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पूर्व की आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हत्या के पीछे किन कारणों ने भूमिका निभाई, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन सूत्रों के अनुसार मृतक का कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए हिलसा डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। नगरनौसा थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों की पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त तेज कर दी है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की चेतावनी दी है। वहीं, क्षेत्र में एहतियातन चौकसी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

इधर कुंदन की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां और बहनें बेसुध हैं, वहीं पिता शैलेन्द्र प्रसाद ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है।

बहरहाल  नगरनौसा में यह हत्या न केवल एक व्यक्ति की जान ले गई, बल्कि पूरे इलाके को दहशत और आक्रोश में झोंक दिया है। पुलिस पर जल्द कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की भारी जिम्मेदारी है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और लोगों का कानून पर भरोसा बना रहे।

(इस समाचार को अधिक से अधिक साझा करें ताकि दोषियों को जल्द सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय।)
📰 आप पढ़ रहे हैं: नालंदा दर्पण | अपने गाँव-जेवार की सच्ची आवाज

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.