नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

बेन (नालंदा दर्पण)।  मंगलवार की सुबह खेलने के क्रम में एक दो वर्षीया बच्ची सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे चली गई और डूबने से मौत हो गई। जिसकी पहचान हरिओमपुर गांव निवासी संजय कुमार की नतिनी निक्की कुमारी के रुप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निक्की को घर में नहीं दिखने पर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। लोगों की आशंका हुई की बच्ची को कोई चोरी कर ले भागा। खोजबीन जारी रहा।

दूसरे दिन यानि बुधवार की सुबह घर से थोड़ी दूर पर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बच्ची की तैरती शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। घटना के बाद से मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम अपने ननिहाल में रह रही थी।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »