नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

हिलसा पश्चिमी बाइपास पर राज्यपाल आगमन पर डयूटी में तैनात दो एएसआई जख्मी, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा पश्चिमी बाइपास पर बिहार राज्यपाल के आगमन पर डयूटी में तैनात दो एएसआइ जख्मी हो गये हैं। दोनों जख्मी एएसआई में एक हिलसा थाना में कार्यरत विनोद कुमार राय एवं दूसरा चिकसौरा थाना में कार्यरत एएसआई दिलीप कुमार हैं।

घटना के तुरंत बाद आनन फानन में दोनों जख्मी एएसआई को इलाज के लिये हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों जख्मी एएसआई की स्थिति खतरे से बाहर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रैक्टर हिलसा पश्चिमी बाइपास से होते हुए पटना की ओर जा रही थी तो इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकरा गयी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पास की गुमटी में जा घुसी, जहां गुमटी के पास डयूटी पर तैनात दो एएसआई जख्मी हो गये।

इधर, घटना की सूचना पाकर हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर व चिकसौरा थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुचे जहां जख्मी दोनों एएसआई से भेंट की और उनका हाल जाना।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »