नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारशिक्षाहिलसा

ACS केके पाठक का खौफ बेअसर, स्कूल बंद और शिक्षक गायब

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव केके पाठक की सख्ती और कड़ी निगरानी का भी नालंदा जिले के सरकारी स्कूलों में कहीं-कहीं खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। शिक्षक फरार दिख रहे हैं और स्कूल बंद।

खबरों के अनुसार करायपरसुराय प्रखंड क्षेत्र अतंर्गत प्राथमिक विद्यालय फुल्लीपर निरीक्षण के दौरान शनिवार की सुबह 8:28 बजे बंद पाया गया। जब बीआरपी स्कूल की जांच में पहुंचे तो पाया गया कि यहां चार शिक्षक हैं। 15 बच्चों की दक्ष मिशन कक्षा चल रही है। लेकिन स्कूल बंद पाया गया और जिससे बच्चों का पठन-पाठन बाधित रहा।

बकौल बीआरपी श्याम नारायण मिश्रा और एमडीएम प्रभारी रजनीश कुमार, जब उनके स्कूल में सुबह 8:28 पर पहुंचने पर मुख्य गेट पर ताला लगा था। कोई शिक्षक मौजूद नहीं थे। बच्चों का दक्ष मिशन नहीं चल रहा था। सभी चार शिक्षक गायब पाए गए, जिसकी सूचना जिला शिक्षा विभाग को भेज दी गयी है।

उन्होंने बताया कि दक्ष मिशन कक्षा में वर्ग तीन से पांच में 15 बच्चे वर्ग शामिल होते हैं, जिसकी रिपोर्ट हर दिन भेजी जा रही थी। स्कूल बंद रहने से सभी बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। प्रभारी प्रधानाध्यापक कपिल प्रसाद, सहायक शिक्षक रमेश कुमार, बीएससी शिक्षक नेहा कुमारी, बीएससी शिक्षक सफदल हाशमी स्कूल से गायब मिले।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

One Comment

  1. Government employees ke kaam ka feedback public se Lena chahiye kya?
    Block, Hospital, School sabhi department ka feedback audio, video, message, public se Lene se achaa kaam hoga kya?
    Public ko achaa suvidha kab milega ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!