खुले में शौच गई बच्ची संग गैंगरेप के आरोपी सभी 6 युवक धराए, गांव में तनाव

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के सभी 6 आरोपी नवयुवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Nalanda Tension in village after gang rape with minor girl who went to defecation all 6 accused arrested 2खबर है कि अहले सुबह करीब 14 साल की एक बच्ची खुले में शौच के लिए खेत गयी थी। उसी दौरान पहले से मौके का इंतजार कर रहे गांव के ही 6 युवकों ने उसका मुंह बंद कर लिया और पास के एक सुनसान मकान में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया।

इधर, जब काफी देर बाद तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजन के खोजबीन करने पर वह गांव के ही एक मकान में अचेत हालत में मिली और ज्योंही उसे होश आया, उसने गाँव के ही 6 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने की जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत पर बेन थाना पुलिस ने सभी आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं पीड़िता को मेडिकल जाँच के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया।

इस वारदात के बाद गाँव में भारी तनाव देखा जा रहा है। एतिहातन पुलिस द्वारा कैंप किए जाने की सूचना है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव देखा जा रहा है। पुलिस एहितयात के तौर पर गांव में कैम्प कर रही है। परिजनों ने पुलिस से त्वरित जांच एवं स्पीडी ट्रायल चलाने की माँग की है।

राजगीर खास खबरः

राजगीर बबुनी कांड : उपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं

 राजगीरः पर्यटक की हुई नृशंस हत्या मामले में 3 धराए

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker