आशाकर्मी ने सदर अस्पताल रेफर प्रसूता को पहुंचाया झोलाछाप क्लीनिक, मौत

बिंद (नालंदा दर्पण)। आशाकर्मी की वजह से एक बार फिर प्रसूता की जान चली गयी। मृतका जमसारी पंचायत के गोविंदपुर गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी सुशीला देवी बताई जाती है।

दरअसल, बिंद प्राथमिक अस्पताल में परिजन एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, आशाकर्मी के द्वारा पीड़िता को सदर की जगह बिंद में ही एक निजी क्लीनिक पहुंचा दी गयीं, जहां प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मृतका की सास साबो देवी के अनुसार महिला को प्रसव के लिए बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्रसव में दिक्कत होने पर बहू को बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। रेफर करने के बाद गांव की आशा कार्यकर्ता ने बहला-फुसलाकर उसे बिंद के लोदीपुर में संचालित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां झोलाछाप डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन के बाद बच्चा को सुरक्षित निकाल दिया। लेकिन, जच्चा की मौत हो गई।

प्रसूता की मौत के बाद निजी क्लीनिक संचालक शव उसके गांव पहुंचाकर फरार हो गए। आशा भी गांव से फरार हो गयी। मृतका की एक साल पहले शादी हुई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग छह माह पहले भी कथराही गांव के निजी क्लीनिक में जख्म का इलाज कराने गए युवक की मौत हो गई थी। तब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराने पर चार आशा कार्यकर्ता पर शोकॉज किया था।

बावजूद, आशाकर्मी मोटा कमीशन के चक्कर में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रही हैं। आशा की मनमानी से लोगों में काफी आक्रोश है। पीएचसी प्रभारी ने 14 निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस भेजकर पंजीकरण दिखाने को कहा था।

बिंद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाकांत प्रसाद का कहना है कि अस्पताल से रेफर मरीज को आशा द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग भी किसी के बहकावे में न आएं। रेफर करने पर सही जगह पर ही रोगी को भर्ती कराएं। नीम हकीम के चक्कर में न पड़ें। इससे जन और धन दोनों की हानि होती है। अस्पतालों में काफी व्यवस्था है।

सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

बारात देख रही युवती को बदमाश ने कनपटी में मारी गोली, मौत

लोकसभा चुनाव, होली, रामनवमी को लेकर ये आठ कुख्यात हुए जिला बदर

हर्ष फायरिंग मौत मामले में नया मोड़, छात्रा को निशाना लगाकर मारी गई गोली

राजगीर के सभी चौक-चौराहों से CCTV कैमरा गायब, CM ने किया था उद्घाटन

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker