नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीर

बेन अंचलः दलालों के भरोसे चल रहा राजस्व कर्मचारी का कार्यालय

बेन (रामवतार)।  राजस्व कर्मचारियों के कार्यालय में दलालों का जमाबड़ा कम नहीं हो पा रहा है। जबकि इस संबंध में पिछले वर्ष व महीने में अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, जिलाधिकारी नालंदा एवं मुख्यमंत्री बिहार को साक्ष्य के साथ आवेदन देकर दलालों पर कानूनी कारवाई करने व बेन अंचल को दलालों से मुक्त कराने की मांग की गई।

लेकिन अबतक कारवाई नहीं होने के कारण दलाल सक्रिय होकर राजस्व कर्मचारी के कार्यालय में बैठकर नित्य दिन काम निपटाने में लगे हैं और मोटी रकम की बसूली की जा रही है।

राजस्व कर्मचारी कार्यालय में हस्ताक्षर को छोड़कर सभी काम दलाल हीं करते हैं। जितना रिपोर्ट होता है उसे भरना, जांच करना, दाखिल खारिज के बाद रजिस्टर पर नया जमाबंदी कायम करना, जमाबंदी घटाना सहित सभी काम इन्हीं दलालों के द्वारा किया जाता है।

इस रिपोर्टर ने गुरुवार को जब बेन अंचल के राजस्व कर्मचारी के कार्यालय की पड़ताल की तो वहाँ काम करते जितेन्द्र कुमार नामक दलाल हीं नजर आए। मतलब कि राजस्व कर्मचारी रहे या ना रहे। जहाँ बैठकर राजस्व कर्मचारी के अटर्नी काम करते हैं।

★ बगैर रुपये दिये नहीं होता काम: जमीन से संबंधित किसी तरह के कार्य राजस्व कर्मचारियों से कराना है तो उनके द्वारा नियुक्त किए गए दलाल से मिलना होगा। वहीं बतलाएगें कि कितना खर्च लगेगा।

अगर उनके कथनानुसार रुपये दे देते हैं तो काम जल्द हो जाएगा अन्यथा भूस्वामी का कार्य कोई न कोई कारण लगाकर ठंढे बस्ते में डाल दिया जाएगा। राजस्व कर्मचारियों के मनमानी की वजह से भूस्वामी को लाभ नहीं मिल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि बगैर सलामी दिए भूस्वामी का दाखिल खारिज नहीं हो पाता। इस तरह की शिकायतें किए जानें के बाद भी अनाधिकृत व्यक्तियों पर कारवाई क्यों नहीं होती। क्या इस व्यवस्था में राजस्व कर्मचारी के साथ अधिकारी भी तो सम्मिलित नहीं होते? दलाल काम कराने की बात कह भूस्वामी से मोटी रकम की उगाही करते हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »