अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      बेन पुलिस ने लूट की स्कार्पियो और देशी पिस्तौल-कारतूस के साथ युवक को दबोचा

      बेन (रामवतार)। बेन थाना की पुलिस ने एक युवक को देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस एवं खोखा के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

      जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी डिम्पल कुमार उर्फ करण पिता विरेन्द्र प्रसाद को लूटपाट की घटना में शामिल होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर बेन पुलिस ने डिम्पल कुमार के घर में छापेमारी करने पर वहाँ से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक स्कार्पियो के साथ डिम्पल को गिरफ्तार किया गया।

      बेन थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना अन्तर्गत लूटपाट करने के आरोप में अप्राथमिकी संख्या 64/23 दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच पड़ताल बेन पुलिस द्वारा की जा रही थी। इस आलोक में बेन पुलिस ने लोकेशन के आधार पर डिम्पल कुमार एवं अन्य की संलिप्तता सामने आई। जिसके आधार पर गिरफ्तार किया गया।

      ★ ऐसे दी घटना का अंजाम: आरोपी बख्तियारपुर से स्कार्पियो को रिजर्व कर बेन थाना क्षेत्र में लाया था। बेन थाना क्षेत्र के नोहसा पंचायत सरकार भवन से थोड़ी दूर नोहसा-दाहाघाट रोड में सुनसान जगह पाकर रात्रि में स्कार्पियो मालिक एवं ड्राइवर को अपने कब्जे लेकर मारपीट कर वाहन को लेकर फरार हो गया।

      किसी तरह पीड़ित ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घटना की जानकारी बेन थाना को दी गई। बेन थाना पुलिस भी तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पहुंची। जहाँ पीड़ितों ने अज्ञात पर अप्राथमिकी संख्या 64/23 दर्ज की गई। लोकेशन व ट्रेस के माध्यम से काको थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी डिम्पल कुमार को स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

      तत्पश्चात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या- 65/23 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया एवं इस घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!