आवागमननालंदाफीचर्डबेनराजगीरसमस्या

बेन बाजार में अतिक्रमण से भीषण जाम, मिनटों का सफर घंटों में हो रहा तय

पटेल चौक से केबी मार्केट तक सड़क पर अवैध कब्जा, ठेले-खोमचे और टोटो चालकों से यातायात व्यवस्था बदहाल; प्रशासन की चेतावनी बेअसर।

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन बाजार इन दिनों अतिक्रमण व जाम से कराह रहा है। अतिक्रमण की स्थिति अपराह्न् 4 बजे से ऐसी हो जाती है कि वाहन से तो दूर बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

ठेले, खोमचे व टोटो चालकों की जहां बाजार की मुख्य सड़कों पर कब्जा है, वहीं मछली व सब्जी विक्रेताओं ने सड़क को हथिया लिया है। कुछ दुकानदारों ने तो सड़क तक बढ़कर दुकानें लगा रखी है। और यही वजह है कि इन लोगों द्वारा सड़क किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने और सड़कों पर दुकानें सजाना जाम का मुख्य कारण बन गया है।

अतिक्रमण से हर रोज शाम के समय में दो चार होना पड़ता है। जाम भी ऐसा कि मिनटों का सफर घंटों में तय होता है। महत्वपूर्ण तो यह भी है कि कुछ दिन पहले अंचल की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस भी दी गई थी। माइकिंग से एलाउंस भी कराया गया था। किन्तु सब कुछ टांय-टांय फिस साबित हुआ।

अंचल कार्यालय की चेतावनी का असर दुकानदारों पर लेश मात्र भी नहीं हुआ। चौंकाने वाली खबर तो यह है कि पटेल चौक से लेकर केबी मार्केट तक अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य कायम है और माहवारी किराए भी बसूल किए जाते हैं।

अतिक्रमण से मुक्ति मामले में न तो अंचलाधिकारी व पुलिस प्रशासन एक्टिव दिखाई दे रहा है और न हीं यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। जिसका नतीजा है कि जिसे जहां मन किया वहीं अतिक्रमण कर ले रहा है। जिसका खामियाजा बाजार करने आए लोगों व आमजनों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अंचल व पुलिस प्रशासन की ओर से अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन बाद में इस मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है। संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण यातायात व्यवस्था शाम के समय पूरी तरह चरमरा जाती है।

लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन को सड़कों के अतिक्रमण मुक्त रखने के नियम के पालन के प्रति सजग रहना चाहिए।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.