नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

ACS केके पाठक की बड़ी कार्रवाई, सभी DEO और DPO का वेतन बंद, जाने पूरा मामला

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के वेतन भुगतान में बरती गई लापरवाही को लेकर सूबे के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार बीते 29 अप्रैल को अपर मुख्य सचिव द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा TRE-1 और  TRE-2 के तहत नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के वेतन भुगतान से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में सभी जिले के विद्यालय अध्यापकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के स्तर से लंबित पाया गया। जबकि उन्हें TRE-1 और TR -2 के तहत नियुक्त विद्यालय अध्यापकों का वेतन अविलंब भुगतान करने हेतु अपर मुख्य सचिव महोदय का आदेश प्राप्त है।

पत्र के अनुसार सभी नियोजित शिक्षकों का मार्च माह का वेतन भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इस पर भी अपर मुख्य सचिव द्वारा कई बार कहा गया है। इसके बावजूद भी TRE-1 और TRE-2 के तहत नियुक्त विद्यालय अध्यापकों तथा नियोजित शिक्षकों का ससमय वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। यह कृत्य विभागीय कार्य को प्रभावित करने, कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, एवं वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना स्पष्ट रूप से परिलक्षित करता है।

पत्र में कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर उक्त आरोप के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करें कि क्यों नहीं आप सभी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की जाय?  स्पष्टीकरण पर निर्णय होने तक आप सभी का अप्रैल 2024 का वेतन स्थगित रहेगा।

जर्जर सड़क को लेकर भड़के दर्जनों गांव के ग्रामीण, चुनाव में देंगे वोट की चोट

खेतों में पराली न जलाएं किसान, समझें नुकसान, होगी कार्रवाई

काम नहीं तो वोट नहीं, चुनावी मुद्दा बना यह चचरी पुल

नशेड़ी दोस्तों ने 500 रुपए के लिए नशीली दवा पिलाई और पीट-पीटकर मार डाला

कछियांवा पंचायत में विकास योजनाओं की भारी लूट में सरपंच तक शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.