Home आवागमन बिहार कैबिनेट की बड़ी सौगात: हिलसा पूर्वी बायपास के लिए 2 आरओबी...

बिहार कैबिनेट की बड़ी सौगात: हिलसा पूर्वी बायपास के लिए 2 आरओबी स्वीकृत

Big gift from Bihar Cabinet: 2 ROBs approved for Hilsa East Bypass
Big gift from Bihar Cabinet: 2 ROBs approved for Hilsa East Bypass

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार कैबिनेट ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हिलसा पूर्वी बायपास परियोजना में दो रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस बायपास परियोजना की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। लेकिन इसमें अतिरिक्त संरचनाओं की आवश्यकता को देखते हुए अब 276 करोड़ रुपये की नई राशि मंजूर की गई है।

बायपास निर्माण के लिए वर्ष 2019 में 240 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। जिसमें से अधिकांश राशि भूमि अधिग्रहण पर खर्च हो गई थी। अब नए बजटीय प्रावधान के तहत 276 करोड़ रुपये और आवंटित किए गए हैं। जिससे कुल लागत 516 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

इस परियोजना में अब दो महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) शामिल किए गए हैं। जिससे ट्रैफिक का सुगम संचालन सुनिश्चित होगा। पूर्व में पुल निर्माण निगम को नए एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया गया था, जिसके आधार पर यह बजट स्वीकृत किया गया है।

यह बायपास और आरओबी न केवल यातायात को सुगम बनाएंगे, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। स्थानीय किसानों और भूमि मालिकों को मुआवजे के रूप में अच्छी राशि प्राप्त हो रही है। जिससे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आने की संभावना है।

इस पूरी परियोजना के लिए प्रारंभिक अनुमान की तुलना में 105 करोड़ रुपये अधिक आवंटित हुए हैं। यह बढ़ी हुई राशि आवश्यक कार्यों में इस्तेमाल होगी या इसमें अनियमितताओं की गुंजाइश है। इस पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

अब देखना यह होगा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को कब तक पूरा किया जाता है और क्या यह तय समयसीमा में पूरी हो पाएगी या नहीं। लेकिन इतना तो तय है कि बिहार सरकार ने इस परियोजना को विशेष प्राथमिकता दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version