Home नालंदा Biharsharif Civil Surgeon Office: 12 साल से फर्जी अनुकंपा पर बहाल है...

Biharsharif Civil Surgeon Office: 12 साल से फर्जी अनुकंपा पर बहाल है यह लिपिक

Biharsharif Civil Surgeon Office: This clerk has been employed on fake compassionate grounds for 12 years

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ सिविल सर्जन कार्यालय (Biharsharif Civil Surgeon Office) में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक लिपिक फर्जी अनुकंपा पर 12 साल से नौकरी बजा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम ने स्वास्थ्य अपर सचिव और नालंदा जिलाधिकारी को पत्र लिखा है कि बिहारशरीफ सिविल सर्जन कार्यालय में प्रतिनियुक्त लिपिक अमरेश कुमार, जो वर्तमान में मास मीडिया कार्यालय में कार्यरत है, विगत 12 वर्षों से फर्जी नौकरी कर रहा है।

उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा है कि अमरेश कुमार जिस एएनएम के देहांत के बाद अपनी मां बनाकर अनुकंपा पर नौकरी कर रहा है, वह एएनएम जाति के हलवाई थी, जबकि अमरेश कुमार राजपूत जाति से आता है और उस एनएनएम के मरने के बाद उसके स्थान पर धोखाधड़ी कर कई वर्षों से लिपिक के पद पर ड्यूटी कर वेतनादि का उठाव कर रहा है।

पत्र के अनुसार लिपिक अमरेश कुमार का स्थानांतरण बिंद और इस्लामपुर में भी हुआ। फिर भी वह सिविल सर्जन कार्यालय में ही अनाधिकृत रुप से प्रतिनियुक्त है। उसके पास सभी मालदार संचिका, कोंनटीन्जेंट विपत्र, रोकड़ एवं लगभग सभी कर्मियों के स्थापना से संबंधित प्रभार इनके जिम्मे है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version