अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      यूटयूबर हत्याकांड के कैदी की फरारी मामले में बिहारशरीफ जेल प्रशासन दोषी

      नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अवस्थित दीपनगर मंडल कारा से हत्या के आरोप में बंद कैदी मंगलवार की सुबह घने कोहरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया था।

      Prisoner accused of murder escaped by climbing the wall of Bihar Sharif Mandal Jail 2इसकी सूचना मिलते ही डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा मंडल काय बिहारशरीफ पहुंचे और मामले की जांच की। जांच में जेलकर्मियों की लापरवाही सामने आयी है।

      डीएम ने बताया कि इस मामले में जेलकर्मी दोषी पाये गये हैं। जेल अधीक्षक से भी पूछताछ की गयी  है। स्पष्टीकरण पूछा जायेगा। दोषी जेलकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।

      बता दें कि रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव 14 अक्तूबर की रात यूटयूबर हराधन कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के परिजनों ने इस हत्याकांड में बिंद थाना क्षेत्र के कराही गांव निवासी रणविजय कुमार को आरोपित किया था।Prisoner accused of murder escaped by climbing the wall of Bihar Sharif Mandal Jail 3

      इसके बाद एक नवंबर को रणविजय कुमार गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में बंद था। मंगलवार की सुबह वह जेल में सीसीटीवी कैमरे वाले पोल पर रस्सी के सहारे चढ़कर जेल से बाहर कूद गया। इस मामले में आरोपित के भाई से पुलिस पूछताछ कर रही है।

      एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि कैदी के फरार होने की सूचना जेल प्रशासन ने देर से दी। जेल प्रशासन दीपनगर थाने में प्राथमिकी की कार्रवाई कर रहा है।  कैदी के फरार होने की सूचना जेल प्रशासन ने चार घंटे के बाद दी, जो पूरी तरह लापरवाही दिखती है। जांच रिपोर्ट जेल आइजी के पास भेजी जायेगी।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

      राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

      अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

      राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

      सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

      BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!