Home आधी आबादी BPSC शिक्षिका ने प्रेमी संग पुत्र की हत्या कर शव को जलाया!

BPSC शिक्षिका ने प्रेमी संग पुत्र की हत्या कर शव को जलाया!

BPSC teacher killed her son with her lover and burnt the body!
BPSC teacher killed her son with her lover and burnt the body!

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा जगत से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। एक बीपीएससी (BPSC) शिक्षिका रोमा कुमारी ने अपने प्रेमी निर्मल पासवान के साथ मिलकर अपने 13 वर्षीय इकलौते बेटे श्रेयांश की बेरहमी से हत्या कर दी।हत्या का कारण था श्रेयांश का अपनी मां के अवैध संबंधों का विरोध करना, जो उसे और उसके प्रेमी को नागवार गुजरता था। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कार में ले जाकर बाढ़ के पास फोरलेन ओवरब्रिज के निकट झाड़ियों में फेंक दिया गया और ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी गई।

पुलिस ने 15 जून 2025 को बाढ़ के बेदना क्षेत्र में फोरलेन ओवरब्रिज के पास अधजली अवस्था में श्रेयांश का शव बरामद किया था। शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। लेकिन जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पटना (ग्रामीण) के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि गहन जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि हत्या रोमा कुमारी और उसके प्रेमी निर्मल पासवान ने मिलकर की थी। पुलिस ने रोमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि निर्मल पासवान फरार है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, बच्चे के हाथ-पैर बांधने वाली रस्सी, और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में यह भी पता चला कि रोमा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने बेटे की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट नेपाल बॉर्डर पर दर्ज कराई थी।

रोमा कुमारी अररिया जिले के रानीगंज की निवासी है और वर्तमान में एक बीपीएससी शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। उसकी मुलाकात निर्मल पासवान से ट्रेनिंग के दौरान हुई थी, जो रोहतास में एक ट्रेनिंग कॉलेज में प्राध्यापक है। दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध बन गए। जिसका श्रेयांश लगातार विरोध करता था। यह विरोध रोमा और निर्मल को खटकता था। जिसके चलते उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि रोमा कुमारी और निर्मल पासवान के बीच अवैध संबंध थे। श्रेयांश को यह रिश्ता पसंद नहीं था और वह इसका खुलकर विरोध करता था। यही कारण था कि दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और उसे मार डाला।

रोमा के पति प्रमोद कुमार ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी थी। लेकिन उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह अपने ही बेटे की हत्या जैसा घृणित कदम उठा सकती है।

प्रमोद ने कहा कि मुझे उस पर शक था, लेकिन ऐसा कृत्य करने की उम्मीद नहीं थी। उसे इस अपराध के लिए फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बताया जाता है कि रोमा और प्रमोद के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए रोमा कुमारी को हिरासत में लिया है। फरार प्रेमी निर्मल पासवान की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। जिनमें वाहन, रस्सी और मोबाइल फोन शामिल हैं। एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version