BPSC TRE-3 रिजल्ट: कक्षा 9-10 में 15,251 और वर्ग 1-8 में 38,900 अभ्यर्थी हुए पास

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (BPSC TRE-3) न केवल पेपर लीक कांड बल्कि आरक्षण और पदों की कमी जैसे विवादों के कारण चर्चा में रही है। हालांकि 50% आरक्षण के तहत जारी परिणाम ने कुछ स्थिरता लाई है। अभ्यर्थी अब नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-3) के तहत 9वीं और 10वीं कक्षाओं के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 15,251 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जो उपलब्ध 19,415 पदों के मुकाबले 4,164 कम हैं। इससे पहले कक्षा 1 से 8 तक के लिए 15 नवंबर को घोषित परिणाम में 38,900 अभ्यर्थी पास हुए थे।

कक्षा 9 और 10 के लिए कुल 19,415 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं। लेकिन केवल 15,251 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए, जिससे यह स्पष्ट है कि अभी भी 4,164 पद खाली रह गए हैं।

परीक्षा का परिणाम 50% आरक्षण रोस्टर के अनुसार घोषित किया गया है। हालांकि, शुरू में यह भर्ती प्रक्रिया 65% आरक्षण के आधार पर निकाली गई थी। लेकिन पटना हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस आरक्षण को खारिज कर दिया।

TRE-3 परीक्षा 15 मार्च को आयोजित हुई थी। लेकिन पेपर लीक कांड ने इसे विवादों में ला दिया। हजारीबाग के एक होटल और मैरिज हॉल में अभ्यर्थियों को आंसर रटवाने का मामला सामने आया था। जब्त प्रश्न पत्र और आयोग के पेपर का मिलान एक जैसा पाया गया, जिसके चलते 20 मार्च को पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

फरवरी में जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 87,774 पदों पर भर्ती होनी थी। लेकिन वर्तमान में यह संख्या घटकर 84,581 रह गई है। यानी 3,193 पद कम कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker