खेती-बारीनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

किसान बन्धु ध्यान दें, डकहा-लंगड़ी रोग से बचाव के लिए मुफ्त टीकाकरण शुरू

जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग को विश्वास है कि पशुपालकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से डकहा और लंगड़ी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। यह अभियान नालंदा जिले को स्वस्थ पशु पालन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में पशु स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम के तहत एचएस और बीक्यू (डकहा एवं लंगड़ी) रोग से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान पशुपालन निदेशालय और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

डकहा रोग को गलघोंटू के नाम से भी जाना जाता है। यह एक खतरनाक बीमारी है, जो जीवाणु संक्रमण के कारण होती है। इस रोग के संक्रमण से प्रभावित पशु की  6 से 18 घंटे के भीतर  मौत हो सकती है। यदि समय पर इलाज न मिले। यह रोग अत्यधिक संक्रामक है और तेजी से अन्य पशुओं में फैल सकता है।

इस जानलेवा बीमारी से बचने का एकमात्र प्रभावी तरीका टीकाकरण है। जिला पशुपालन पदाधिकारी के नेतृत्व में अभियान को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत 6 महीने से अधिक उम्र के गाय और भैंस जाति के पशुओं का टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है।

पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षित कर्मी घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष टीमें बनाई गई हैं।  जो टीकाकरण के साथ-साथ पशुपालकों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। अपने क्षेत्रों के पशुपालकों को अभियान के प्रति जागरूक करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र पशु टीकाकरण से वंचित न रहे।

पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने पशुओं के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। टीकाकरण न केवल उनके पशुओं को रोग से बचाएगा, बल्कि बीमारी के जिले में फैलने की संभावना को भी कम करेगा।

पशुपालन विभाग के अनुसार इस तरह के अभियान न केवल पशुओं के जीवन की सुरक्षा करते हैं, बल्कि क्षेत्रीय पशु उत्पादकता को भी बढ़ावा देते हैं। डकहा और लंगड़ी जैसे रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाकर नालंदा जिला पशुपालन के क्षेत्र में एक नई सफलता की ओर बढ़ेगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!