अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीरः भूसा व्यवसायी की सरेराह गोली मारकर निर्मम हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीती रात राजगीर प्रखंड के छबीलापुर थाना स्थित पटेल नगर और खरजम्मा गांव के बीच बेखौफ बदमाशों ने एक भूसा व्यवसाई को गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक स्व वालेश्वर महतो का पुत्र  अजय सिंह हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दी है।

Brutal murder of straw businessman by shooting him head on in Chabilapur Rajgir 1बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि अजय सिंह ड्राइवर को चाभी और खाना देने जा रहे थे। उसी बीच पूर्व से घात लगाए बदमाश ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। जिससे तीन गोली उन्हें लग गई और मौके पर ही मौत हो गई।

गोलीबारी की आवाज सुन ग्रामीण और परिजन दौड़ कर सड़क पर आए तो उन्हें खून से लथपथ देखा। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

परिजन आकाश सिंह का आरोप है कि उनके एक दोस्त ने उनसे 4 लाख में एक पुरानी ट्रक खरीदा था। कई माह बीत जाने के बाद न तो रुपए दे रहा था न ही ट्रक लौटा रहा था। इस कारण कई बार दोनों में बहस भी हुई।

इस संबंध में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजन अभी घटना का कारण नहीं बता पा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

झोलाछाप डॉक्टर के यहाँ इलाज कराने आए युवक की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

मगध महाविद्यालय के प्राचार्य बोले- उनकी नियुक्ति पर फैलाया जा रहा है भ्रम

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »