फीचर्डनालंदाबिहार शरीफशिक्षा

BSEB ने इंटर और मैट्रिक के छात्रों को दी बड़ी राहत, जल्दी करें, जानें डिटेल

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया हैं। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 और मैट्रिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर हैं। समिति ने इंटर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी हैं, जबकि मैट्रिक के रजिस्ट्रेशन की अवधि भी विस्तारित कर दी गई हैं।

विलंब शुल्क के साथ अब छात्र इन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को पूरा कर सकते हैं। यह फैसला उन छात्रों के लिए वरदान साबित होगा जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए। आइए, विस्तार से जानते हैं पूरी जानकारी और जरूरी दिशा-निर्देश।

इंटर परीक्षा 2026: 9 से 18 नवंबर तक भरें फॉर्म

बिहार बोर्ड ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी हैं। अब विलंब शुल्क के साथ 9 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता हैं। छात्र समिति की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

समिति ने स्पष्ट किया हैं कि यह फैसला पूरी तरह छात्रों के हित में लिया गया हैं। जिन छात्रों का परीक्षा फॉर्म शुल्क पहले से जमा हैं, लेकिन वे आवेदन नहीं भर पाए, वे भी इस विस्तारित अवधि का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, विद्यालय प्रधान ही शुल्क जमा करेंगे। यदि प्रधान शुल्क जमा नहीं करते तो छात्र फॉर्म नहीं भर पाएंगे।

डमी सूचीकरण प्रमाणपत्र का महत्व

सत्र 2024-26 के इंटर छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त हैं। जिन छात्रों का हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी सूचीकरण प्रमाणपत्र समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं, उन्हें परीक्षा आवेदन भरने की अनुमति नहीं मिलेगी। अच्छी खबर यह हैं कि समिति ने हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी सूचीकरण कार्ड पोर्टल पर अपलोड कर दिया हैं। केवल उन छात्रों का ही मूल सूचीकरण प्रमाणपत्र वेबसाइट पर अपलोड किया गया हैं, जो मान्य हैं।

दो प्रकार के आवेदन पत्र अपलोड

समिति ने वेबसाइट पर इंटर परीक्षा आवेदन पत्र भी अपलोड कर दिया हैं। सत्र 2024-26 के लिए नियमित और स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए दो खंडों वाला प्रपत्र उपलब्ध हैं। खंड-ए के तहत क्रमांक 1 से 17 तक का विवरण, जो छात्रों के सूचीकरण विवरणों पर आधारित हैं। इसमें छात्र कोई छेड़छाड़ या परिवर्तन नहीं कर सकते। वहीं खंड-बी के तहत क्रमांक 18 से 34 तक का विवरण, जिसे छात्र खुद भरेंगे।

बोर्ड ने सख्त हिदायत दी हैं कि केवल मान्यता प्राप्त प्लस टू विद्यालयों या कॉलेजों के प्रधान ही वैध छात्रों का परीक्षा आवेदन भरेंगे और शुल्क जमा करेंगे।

बंद संस्थानों के छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था

सत्र 2024-26 के उन स्कूलों में जहां पठन-पाठन समाप्त हो चुका हैं, वहां नए नामांकन नहीं हुए हैं। लेकिन पूर्व सत्रों के पात्र छात्रों का ऑनलाइन परीक्षा आवेदन और शुल्क उन्हीं अंगीभूत डिग्री कॉलेजों के माध्यम से जमा किया जाएगा।

ऐसे छात्र उन्हें प्रेषित यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करेंगे। किसी भी समस्या के लिए समिति का हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 उपलब्ध हैं। छात्र तुरंत संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

मैट्रिक परीक्षा 2027: 9 से 23 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन

मैट्रिक छात्रों के लिए भी राहत की खबर हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2027 का विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक खोल दिया हैं।

जिन छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जाएंगे, वे पूर्व से भरा हुआ घोषणापत्र डाउनलोड करेंगे। छात्र, अभिभावक और शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा हस्ताक्षर के बाद इसे समिति के पोर्टल पर निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से अपलोड करेंगे। रजिस्ट्रेशन आवेदन को अंतिम रूप से जमा करेंगे।

विद्यालय प्रधानों की जिम्मेदारी

सभी संबंधित विद्यालय प्रधानों को विशेष सूचना दी गई हैं। अपने विद्यालय के अर्हता प्राप्त छात्रों द्वारा भरे गए पंजीयन आवेदन की सतर्कता से जांच करें। अपनी निगरानी में पोर्टल पर अपलोड करें। इसकी एक प्रति अनिवार्य रूप से समिति को उपलब्ध कराएं, ताकि त्रुटि सुधार में मदद मिल सके।

त्रुटिपूर्ण पंजीयन प्रपत्र अपलोड करने की पूरी जिम्मेदारी प्रधान की होगी। यह कदम इसलिए उठाया गया हैं ताकि रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की गलती न हो और छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।

समय रहते प्रक्रिया पूरा करें छात्रों और अभिभावक

बिहार बोर्ड का यह फैसला लाखों छात्रों को राहत देगा, लेकिन देरी न करें। विलंब शुल्क के साथ भी अवसर सीमित हैं। विद्यालय प्रधानों से अनुरोध हैं कि वे छात्रों की मदद करें और प्रक्रिया को सुचारु बनाएं। किसी भी असमंजस की स्थिति में बोर्ड की वेबसाइट या हेल्पलाइन का सहारा लें। यह मौका चूकें नहीं, क्योंकि सही समय पर आवेदन ही परीक्षा में शामिल होने की कुंजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.