तेल्हाड़ा में ईंट भट्ठा से ब्राउन शुगर की 27 पुड़िया समेत कारोबारी गिरफ्तार

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्राम छजुपुर के उत्तर ईट भट्ठा पर ब्राउन शुगर (हेरोइन) की बिक्री की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

हिलसा डीएसपी 2 कुमार ऋषिराज ने बताया कि तेल्हाड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छजुपुर गांव के उत्तर ईट भट्ठा पर कौशल कुमार उर्फ बिट्टू पिता दिनेश प्रसाद, मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त है। इस सूचना के आधार पर तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने एकंगरसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी के सहयोग से तत्काल छापामारी की योजना बनाई।

छापामारी के दौरान पुलिस ने कौशल कुमार उर्फ बिट्टू उम्र करीब 30 वर्ष निवासी छजुपुर थाना तेल्हाड़ा जिला नालंदा, को मौके पर पकड़ा। उसके कब्जे से 17 सफेद कागज की पुड़िया बरामद की गईं, जिनमें ब्राउन शुगर (हेरोइन) जैसा पदार्थ था। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 8.11 ग्राम पाया गया।

इसके अभियुक्त को तुरंत हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ तेल्हाड़ा थाना में कांड संख्या 157/25 दर्ज किया गया। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 17, 18, 20, और 22 के तहत दर्ज किया गया है।

इस सफल छापामारी में शामिल पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, आजाद पासवान, पीटीसी फंटूस कुमार, मोतीलाल, सिपाही राजीव कुमार, कांग्रेस कुमार, महिला सिपाही शीला कुमारी, चालक सिपाही दिवेश झा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार