CET-B.Ed-2024: सीइटी-बीएड की अंसर-की जारी, 29 जून तक आपत्ति, 8 जुलाई को परीक्षाफल

नालंदा दर्पण डेस्क। दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए आयोजित सीइटी-बीएड-2024 (CET-B.Ed-2024) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है।
बिहार राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता के अनुसार अभ्यर्थी 29 जून की रात तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। किसी भी प्रकार की आपत्ति के साक्ष्य के रूप में वैध प्रमाण पीडीएफ में संलग्न करना अनिवार्य है।
प्रो मेहता ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि अभ्यर्थी पेपर और गूगल के उत्तर को साक्ष्य के रूप में भेजते हैं। ऐसे साक्ष्यों पर विचार नहीं किया जायेगा। वैध प्रमाण में टेक्स्टबुक, संदर्भ ग्रंथ मान्य होगा। वैध आपत्ति के आलोक में आवश्यकतानुसार आंसर-की को सुधार कर परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आठ जुलाई को परीक्षाफल प्रकाशित होना प्रस्तावित है, जिसे वेबसाइट पर देखा जा सकता है। प्रो मेहता ने बताया कि परीक्षा के परिणाम के बाद दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में काउंसेलिंग के लिए पुनः पंजीयन कराना अनिवार्य है।
- RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ी,अब एक जुलाई तक करें अप्लाई
- Nalanda School New Timing: एक जुलाई से यूं बदल जायेगा सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल
- Bihar Education Department’s Hitler rule: ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं बना तो वेतन पर रोक
- Shameful: ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ नहीं लिख सकी मोदी-3.0 सरकार की मंत्री
- Gabbar is Back: बिहार शिक्षा विभाग के ACS पद पर केके पाठक वापस नहीं लौटे तो?
[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]





