नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

Nalanda School New Timing: एक जुलाई से यूं बदल जायेगा सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Nalanda School New Timing: नालंदा जिले के सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल 1 जुलाई से बदल जाएगा। शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से सरकारी स्कूलों का संचालन 9:00 बजे पूर्वाह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक करने का निर्देश जारी किया है। शिक्षकों को निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही स्कूलों में उपस्थित होना आवश्यक होगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार सामान्य बच्चों को प्रति दिन 8 घंटे की पढ़ाई होगी। जिसमें प्रत्येक घंटी 40 मिनट की होगी। प्रारंभिक विद्यालयों में चार घंटी पढ़ाई के बाद मध्यान्ह भोजन होगा। जबकि अन्य विद्यालयों में चार घंटी पढ़ाई के बाद 11:55 से 12:35 बजे तक मध्यांतर होगी।

मध्यांतर के बाद 3:15 बजे तक आठवीं घंटी की पढ़ाई समाप्त होगी। इसी के साथ सामान्य बच्चों की छुट्टी भी 3:15 बजे ही हो जाएगी। हालांकि 3:15 बजे से 4:00 बजे तक स्कूलों में मिशन दक्ष तथा विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

इसके अलावा 4:00 बजे से 4:30 बजे तक शिक्षक विद्यालय में रहकर वर्ग 1 तथा वर्ग 2 को छोड़कर शेष वर्ग के बच्चों का होमवर्क की जांच करेंगे तथा पाठ टीका भी तैयार करेंगे। शिक्षकों के लिए प्रति सप्ताह कार्य घंटे की न्यूनतम संख्या 45 शिक्षण घंटे रखे गए हैं। जिसके अंतर्गत तैयारी के घंटे भी शामिल हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future