Home अपराध बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचर धराया, हुई जमकर धुनाई

बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचर धराया, हुई जमकर धुनाई

A youth was caught while chain snatching at Biharsharif railway station and was beaten up badly

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चेन स्नेचिंग करते एक युवक को महिला ने रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने युवक को यात्रियों के चंगुल से चंगुल से छुड़ाकर थाना लाया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से महिला का सोने का चैन और कटर बरामद हुआ है।

पीड़िता संगीता देवी दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजवनपर गांव की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां दिल्ली जाने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ रही थी। इस दौरान युवक भीड़ का फायदा उठाकर गले से चैन काट लिया। जिस पर तुरंत उसकी नजर पड़ गई और वह यवक का हाथ पकड शोर मचाने लगी।

बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघा काको बिगहा निवासी राजू पासवान के पुत्र मनीष कुमार को चेन और कटर के साथ पकड़ा गया है। युवक प्लेटफार्म नंबर दो पर एक महिला के गले का चेन कट कर भाग रहा था। महिला द्वारा आवेदन दिया गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version