Homeनगरनौसासड़क हादसा में जख्मी MR की मौत बाद चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग किया...

सड़क हादसा में जख्मी MR की मौत बाद चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग किया जाम

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। दनियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में जख्मी हुए एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही मृतक का शव उसके गांव पहुंचा, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नगरनौसा स्थित मध्य विद्यालय के सामने एनएच 431 (चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग) को पूरी तरह से जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार  मंगलवार की शाम दनियावां थाना के पास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप वैन पर सवार एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नगरनौसा पीएचसी लाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे तत्काल पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मौके पर मृत पिकअप वैन पर सवार की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के महुआतल मोहल्ला निवासी बादुर यादव के 40 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार मृतक की पहचान पटना के कंकड़बाग ईस्ट इंदिरा नगर रोड नंबर दो निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई, जो एक कीटनाशक कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के पद पर कार्यरत थे।

घटना के बाद बुधवार को जब मिथलेश कुमार का शव गांव पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए चंडी-दनियावां एनएच 431 को जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन और बीडीओ ओमप्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को सरकारी योजना के तहत सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान बीडीओ द्वारा मृतक के परिजन को तत्कालिक सहायता के रूप में पारिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20,000 का चेक प्रदान किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और यातायात सामान्य हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें