चेरो पुलिस ने हजारीबाग से वैशाली जा रहे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ा

अंग्रेजी शराब की इस बड़ा बरामदगी ने नालंदा जिले के अन्य थानों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हजारीबाग से नालंदा तक ट्रक कई थाना क्षेत्रों से गुजरते हुए चेरो थाना क्षेत्र तक पहुंचा, लेकिन किसी भी थाने ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के चेरो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त कर एक बड़ी सफलता हासिल की। घटना तब प्रकाश में आई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हजारीबाग (झारखंड) से वैशाली (बिहार) की ओर जा रहे एक ट्रक में धान की भूसी के नीचे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही है।

चेरो थानाध्यक्ष बिकेश कुमार ने सूचना मिलते ही टीम गठित की और एनएच-20 पर खरुआरा मोड़ के पास नाकाबंदी की। जब संदिग्ध ट्रक (नंबर BR06GC-5146) को रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और सशस्त्र बलों की मदद से ट्रक को घेरकर रोक लिया गया।

तलाशी के दौरान धान की भूसी के नीचे छिपाए गए इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 359 कार्टन बरामद हुए। प्रत्येक कार्टन में 750 एमएल की 12 बोतलें थीं। जिससे कुल शराब की 4308 बोतल मात्रा 3,231 लीटर हो गई। इस खेप की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान सीताराम पासवान (निवासी- सरसीखन किशनपुर, वैशाली) के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक के साथ एक फास्ट ट्रैक कार्ड, जीपीएस डिवाइस और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार