खोज-खबरफीचर्डबिहार शरीफ

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनाः अब घर बैठे मोबाइल से यूं करें आवेदन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को और अधिक सुलभ बनाते हुए माता-पिता के लिए बड़ी राहत दी है। अब इस योजना का लाभ उठाने के लिए माता-पिता को सरकारी कार्यालयों या आंगनबाड़ी केंद्रों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि वे अपने घर से ही मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत शून्य से दो साल तक की बेटियों के लिए ई-पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन से मिलेगी सुविधाः पहले इस योजना के तहत आवेदन आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के माध्यम से अपलोड किए जाते थे, लेकिन अब माता-पिता खुद अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद सेविका-सहायिका द्वारा उसका सत्यापन किया जाएगा और सत्यापन के पश्चात योजना का लाभ पात्र परिवारों को मिलना शुरू हो जाएगा।

कन्या उत्थान योजना का उद्देश्यः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करना, शिशु स्वास्थ्य के लिए संपूर्ण टीकाकरण को बढ़ावा देना, लिंग अनुपात में सुधार लाना और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही बाल विवाह पर रोक लगाकर बालिकाओं को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार देना भी इस योजना का लक्ष्य है।

इस योजना के तहत, शून्य से दो साल तक की बेटी के जन्म पर उसकी माता के खाते में दो हज़ार रुपये और एक साल बाद आधार पंजीयन होने पर एक हज़ार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? ऑनलाइन आवेदन के लिए माता-पिता को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र और सेविका-सहायिका का नाम, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और मां के साथ बच्ची की तस्वीर अपलोड करनी होगी। यह लाभ एक परिवार को अधिकतम दो बेटियों के जन्म तक ही मिलता है। पहली बार आवेदन के बाद दो हज़ार रुपये और फिर आधार पंजीकरण के बाद एक हज़ार रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

समाज कल्याण विभाग इस नई प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार कर रहा है। ताकि जिले के अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। आईसीडीएस डीपीओ के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के दौरान सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी और सत्यापन के बाद ही राशि प्रदान की जाएगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार