नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

जदयू कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जाना हाल, हुआ भव्य स्वागत

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड के उस्मानपुर पुल के पास जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया। वे नगरनौसा जदयू कार्यकर्ता समागम में भाग लेने पहुंचे थे।

Chief Minister Nitish Kumar met JDU workers went to the hall got a grand welcome 1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नगरनौसा पहुंचते ही जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।Chief Minister Nitish Kumar met JDU workers went to the hall got a grand welcome 6

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आए सभी जदयू कार्यकर्ताओं के पास जाकर उनसे हालचाल पूछा एवं उनकी समस्याओं को जाना।

मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों ने बहुत जमाने से सम्मान दिया।आप जानते हैं कि हम पहले भी घूमते रहते थे। अब पूरा बिहार देखना पड़ता है। मुझे लगा एक बार फिर पुराने इलाकों को देखना चाहिए। लोगों का हाल-चाल ले लेना चाहिए।

Chief Minister Nitish Kumar met JDU workers went to the hall got a grand welcome 5

 

उन्होंने कहा कि पहले कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय एवं अन्य जगह पर आकर मिलकर अपनी समस्याओं को रखते थे। लेकिन समय अभाव में पूरी बात नहीं पहुंच पाती थी। तब जाकर यह कार्यक्रम की शुरुआत किया गया है कि कार्यकर्ताओं के बीच चलकर उनकी समस्याओं व हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ले।

Chief Minister Nitish Kumar met JDU workers went to the hall got a grand welcome 4

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो सम्मान दिया।मुझे बहुत अच्छा लगा। आपलोगों ने जिन समस्याओं का जिक्र किया है, वे सभी समस्याओं का अध्ययन कर करवाई किया जाएगा।

मौके पर कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान आईएससी की छात्रा कांति कुमारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नगरनौसा को अनुमंडल बनाने की मांग करते हुए ग्रेजुएशन कॉलेज की स्थापना कराने की मांग किया।

Chief Minister Nitish Kumar met JDU workers went to the hall got a grand welcome 3

मौके पर कैला पैक्स अध्यक्ष ने बिहार राज्य खाद एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमटेड का गोदाम निर्माण,नगरनौसा को नगर पंचायत का दर्जा देने ,निजी नलकूप योजना के तहत निजी बोरिंग का अनुदान,कैला पंचायत के रैयत किसानों का फसल बीमा (2018-19) का भुगतान नहीं होने का आवेदन दिया।

मौके पर ग्रामीणों ने प्रेम बिगहा गांव से खरजम्मा तक पक्की सड़क निर्माण को लेकर आवेदन दिया।

Chief Minister Nitish Kumar met JDU workers went to the hall got a grand welcome 7

मौके पर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा, एसडीओ राधाकांत, डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, बीडीओ प्रेम राज, सीओ अरुण कुमार, सीडीपीओ जया कुमारी, बीएओ तारकेश्वर राम,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नरेश कुमार, बीसीओ सुजीत कुमार, पीटीए दिनेश कुमार, मनोज कुमार, जदयू युवा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, जिला जदयू उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद, प्रभात कुमार, काछियावां पंचायत जदयू अध्यक्ष रजनीकांत कुमार उर्फ पप्पू, अविनाश कुमार, पवन कुमार, भोला ठाकुर, मुखिया महेंद्र सिंह, शम्भू कुमार सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker