अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक, रहुई में सभा-मंच स्थल तक पहुंचा शराबी, खूब बकी गालियां  

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। एक ओर बिहार के सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी क़ानून को लेकर बड़े बड़े दावे करते हैं, लेकिन दूसरी ओर उनके गृह जिले नालंदा में ही उनके ही जनसंवाद यात्रा से पूर्व एक शराबी सभा-मंच स्थल पर नशे में चूर होकर पुलिस प्रशासन को गाली देते हुए टहलते नज़र आए।

जाहिर है कि यह तस्वीर शराबबंदी की पोल तो खोलती ही है, सीएम के सभा-मंच स्थल पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को भी तार-तार कर जाती है। जोकि एक बड़ी प्रशासनिक चूक है।

आश्चर्य की बात तो यह है कि वहां मौजूद कोई भी पुलिस-प्रशासन के कर्मी-अफसर उस नशे में धुत युवक को कहीं पर भी रोकटोक नहीं किया। जबकि सभा-मंच स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सुरक्षा डीएसपी के लाव-लश्कर के साथ कई थानों के थानेदार एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

फिर भी शराब के नशे मे धुत एक शराबी मंच के करीब पहुंचकर पुरे सभास्थल का भ्रमण करते नजर आया। जबकि बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी लागू है।

ऐसे में सवाल उठना लाजमि है कि शराब के नशे मे कैसे कोई सभा-मंच स्थल पर पहुंचा और पुलिस-प्रशासन के लोग शराबबंदी के ढिंढोरे पीट रहे हैं।

देखिएः सीएम नीतीश कुमार की रहुई में हुई सभा में गालियां बकता शराबी का वीडियो….

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!