प्रगति यात्रा के दौरान 20 फरवरी को इन 27 स्कूलों का कल्याण करेंगे CM नीतीश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आगामी 20 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिले में शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस अवसर के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

इस दौरान मुख्यमंत्री 19 करोड़ 6 लाख रुपए लागत खर्च की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और 1 करोड़ 83 लाख रुपए लागत खर्च की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित 13 नवनिर्मित विद्यालय भवनों का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं 14 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।

इन विद्यालयों के भवनों का होगा उद्घाटनः मुख्यमंत्री जिन 13 विद्यालय भवनों का उद्घाटन करेंगे, वे इस प्रकार हैं-

👉अपग्रेडेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरसियावां (एकंगरसराय)-  लागत ₹1.66 करोड़।

👉100 बेड का कस्तूरबा विद्यालय, राजगीर- लागत ₹2.18 करोड़।

👉कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), बिंद- लागत ₹2.18 करोड़।

👉कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), हिलसा-  लागत ₹2.18 करोड़।

👉कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), एकंगरसराय-  लागत ₹2.18 करोड़।

👉यूएचएसएस बबूरबन्ना, परवलपुर (कक्षा 9-12 भवन)-  लागत ₹1.08 करोड़।

👉यूएचएसएस बरहमगवां, इसलामपुर (कक्षा 9-12 भवन)-  लागत ₹1.08 करोड़।

👉यूएचएसएस मदारगंज, इसलामपुर (कक्षा 9-12 भवन)-  लागत ₹1.08 करोड़।

👉यूएचएसएस रामगंज, इसलामपुर (कक्षा 9-12 भवन)- लागत ₹1.08 करोड़।

👉यूएचएसएस महानंदपुर, कोरई, बिहारशरीफ (कक्षा 9-12 भवन)-  लागत ₹1.08 करोड़।

👉यूएचएसएस सकुचीसराय गाजीपुर, गिरियक (कक्षा 9-12 भवन)-  लागत ₹1.08 करोड़।

👉यूएचएसएस सुमका, भगवानपुर चंडी (कक्षा 9-12 भवन)-  लागत ₹1.08 करोड़।

इन विद्यालयों में होगा अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का शिलान्यासः मुख्यमंत्री जिन 14 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की आधारशिला रखेंगे, वे इस प्रकार हैं-

👉उच्च विद्यालय, तुलसीगढ़, चंडी-  लागत ₹13.25 लाख।

👉बापू उच्च विद्यालय, चंडी-  लागत ₹13.25 लाख।

👉उच्च विद्यालय, बदरवाली, शेखपुरा, चंडी-  लागत ₹13.25 लाख।

👉उच्च विद्यालय, अस्ता, थरथरी-  लागत ₹13.25 लाख।

👉उमवि सकरौढ़, बिहारशरीफ-  लागत ₹13.25 लाख।

👉पीएल साहू उच्च विद्यालय, सोहसराय-  लागत ₹13.25 लाख।

👉आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर, बिहारशरीफ-  लागत ₹13.25 लाख।

👉उच्च विद्यालय, पावा, बिहारशरीफ- लागत ₹13.25 लाख।

👉आरबी उच्च विद्यालय, हिलसा-  लागत ₹13.25 लाख।

👉एसबीसी पटेल उच्च विद्यालय, आंट बेन- लागत ₹13.25 लाख।

👉उमवि बेशक, इसलामपुर- लागत ₹13.25 लाख।

👉हरीबाग उच्च विद्यालय, ढेकवाहा, इसलामपुर- लागत ₹13.25 लाख।

👉उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इसुआ, गिरियक- लागत ₹13.25 लाख।

👉मध्य विद्यालय, मानपुर, बिहारशरीफ- लागत ₹11.05 लाख।

उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की इस यात्रा से नालंदा जिले में शिक्षा व्यवस्था को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है। नवनिर्मित विद्यालय भवनों और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”circles” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker